सुबह से लेकर दोपहर तक रिमझिम फिर शुरू हुई झमाझम बारिश


सिंगरौली: ऊर्जाधानी में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हुआ है। आज दिन शनिवार की अल सुबह से लेकर दोपहर तक बूंदाबांदी एवं रिमझिम, इसके बाद रूक-रूक कर झमाझम बारिश होने से शहर में कई जगह जलजमाव हो गया है।गौरतलब है कि जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश थम गई थी। जिससे किसान अब आसमान में मड़राते काले बादलों पर नजरे टिकाने लगे थे।

दरअसल इन दिनों धान फसलों के लिए पानी की मांग बढ़ गई थी। बीते दिन कल शुक्रवार से ही मानसून सक्रिय होता दिखाई दे रहा था कि अल सुबह से ऊर्जाधानी में बूंदाबांदी एवं रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ और दोपहर बाद कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का जो दौर शुरू हुआ है, अब वह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान बैढ़न शहर के राजीव कॉम्प्लेक्स में इतना जल जमाव हो गया कि स्कूटी-बाईक वाहन तैरने लगीं।

वही कई दुकानों में भी पानी भरने से व्यापारी परेशान हो गये। बैढ़न के काली मंदिर, सब्जी मण्डी में भी जल जमाव से कारोबारी परेशान रहे। हालांकि आज पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे। ऊर्जाधानी में सूर्य देवता के दर्शन नही हुये। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की संभावना है।

Next Post

सीधी पुलिस ने 24 घंटे में लूट का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी और नाबालिग पकड़े

Sat Aug 23 , 2025
सीधी: पुलिस ने महज 24 घंटे में लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लूटी गई संपत्ति बरामद कर ली। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन और थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।फरियादी मुनेश रावत […]

You May Like