सीधी पुलिस ने 24 घंटे में लूट का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी और नाबालिग पकड़े

सीधी: पुलिस ने महज 24 घंटे में लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लूटी गई संपत्ति बरामद कर ली। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन और थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।फरियादी मुनेश रावत ने 22 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 अगस्त की रात हाथीखाड़ शिव मंदिर पुल के पास चार बदमाशों ने उसे और साथी अजय रावत को रोककर मारपीट कर मोबाइल, 500 रुपए नगद और मोटरसाइकिल लूट ली।

मुखबिर व तकनीकी साक्ष्यों से मुख्य आरोपी ज्ञानेन्द्र सिंह उर्फ भोला समेत राहुल यादव, रोहित उर्फ विकास सिंह कोलाड़ी और एक नाबालिग को पकड़ा गया। उनसे लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल, नकदी और पाइप बरामद हुए। आरोपियों को न्यायालय और नाबालिग को बाल न्यायालय भेजा गया।

Next Post

सरकारी स्कूलों में 50 हजार बच्चों को नहीं मिलेगा खाना, किचन पर लटके ताले

Sat Aug 23 , 2025
नीमच: मध्यप्रदेश में लम्बे समय से राशि भुगतान नहीं होने के चलते शुक्रवार से जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में संचालित किचन पर ताले लटके मिलेंगे। नीमच जिले में भी जिले के करीब 50 हजार बच्चों को मध्याह्न भोजन मिलना बंद हो जाएगा। मध्य प्रदेश मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत […]

You May Like