पुजारी-श्रद्धालु पहुंचे कलेक्ट्रेट, सख्त कार्रवाई की मांग

इंदौर:देवगुराड़िया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में कथित तोड़फोड़ और व्यवस्थाओं को लेकर विवाद एक बार फिर तूल पकड़ गया है. मंगलवार को मंदिर के पुजारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की.इस दौरान पुजारी मंदिर परिसर से टूटी हुई पीतल की रैलिंग भी साथ लेकर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी.

श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर में हुई इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और मंदिर की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है. पुजारी के अनुसार, बर्तन बाजार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति लंबे समय से प्रत्येक सोमवार को मंदिर में दर्शन के लिए आता था. कुछ समय पहले उसका मंदिर प्रबंधन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. आरोप है कि इसी विवाद के बाद शिवलिंग के चारों ओर लगी पीतल की रेलिंग को नुकसान पहुंचाया गया.

घटना के बाद मंदिर प्रबंधन ने मामले की शिकायत खुड़ैल थाने में की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है. इसी को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है. श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल की गरिमा और व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके. फिलहाल प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है.

Next Post

अमर कॉलोनी हत्या मामला : 17 साल के लड़के की गोली लगने से मौत के बाद स्थानीय निवासियों ने किया प्रदर्शन

Wed Jun 3 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव में मंगलवार को उस समय भारी आक्रोश और मातम छा गया, जब 17 साल के साई कुमार की मौत के बाद परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। साई कुमार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में सिर […]

You May Like