हंगामा: संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का आरोप,डाक्टरों ने की लापरवाही

रीवा। रीवा में संजय गांधी अस्पताल में मंगलवार को एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने मुख्य द्वार पर धरना देकर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया. आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ.

जानकारी के अनुसार, सीधी जिले के चुरहट के बडख़रा निवासी राज लाल यादव (25) को एक सप्ताह पहले बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि स्थिति में सुधार की बजाय मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई. डॉक्टर कभी मस्तिष्क में तो कभी किडनी, लीवर और गुर्दे में समस्या बताते रहे. मृतक के चाचा राम विसर्जन यादव ने आरोप लगाया कि मरीज का उचित इलाज नहीं किया गया. ट्रेनी और जूनियर डॉक्टरों के भरोसे छोड़ दिया गया, जिससे उनकी जान चली गई. हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया है. सीएमओ डा0 अलख प्रकाश ने बताया मरीज को मल्टी ऑर्गन प्रॉब्लम थी और डायलिसिस किया जा रहा था. उसे बचाने का पूरा प्रयास किया गया. आरोप गलत है.

Next Post

झाबुआ में पहली बार हुई लैप्रोस्कोपिक एपेंडेक्टोमी

Tue Jul 15 , 2025
झाबुआ। जिला चिकित्सालय झाबुआ में चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। यहां पहली बार अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक के माध्यम से एपेंडिक्स निष्कासन (लैप्रोस्कोपिक एपेंडेक्टोमी) की शल्यक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। यह जटिल शल्यक्रिया 18 वर्षीय लक्ष्मी पिता उदयसिंह निवासी थांदला जिला झाबुआ की की गई, […]

You May Like