शिप्रा विहार में होटल हब और 56 दुकान

उज्जैन। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण योजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया, करीब 360 करोड रुपए से निर्मित की जाने वाली जन उपयोगी योजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा उज्जैन विकास का यही समय है सही समय है।

नवभारत से चर्चा में विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन के प्रवास पर रहें, इस दौरान उन्होंने यहां विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 68 करोड़ रुपये की लागत से विकसित नानाखेडा पर 7 मंजिला वाणिज्यिक काम्पलेक्स एवं 48 करोड रुपये की लागत से निर्मित क्षिप्रा विहार वाणिज्यिक सह आवासीय परिसर शामिल है।

Next Post

दर्जनभर लोगों ने युवक को पीटा, वीडिया वायरल

Fri Jul 11 , 2025
रतलाम। एक युवक के साथ बेरहमी का एक वीडियो सामने आया है। शहर के महू रोड क्षेत्र का यह वीडियो बताया जा रहा है। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग, लाठी डंडों से लैस होकर एक शख्स को सडक़ पर गिराकर जमकर पीट रहे हैं। आरोप है कि पीटने वाले […]

You May Like