दर्जनभर लोगों ने युवक को पीटा, वीडिया वायरल

रतलाम। एक युवक के साथ बेरहमी का एक वीडियो सामने आया है। शहर के महू रोड क्षेत्र का यह वीडियो बताया जा रहा है। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग, लाठी डंडों से लैस होकर एक शख्स को सडक़ पर गिराकर जमकर पीट रहे हैं। आरोप है कि पीटने वाले यह सभी युवक उज्जैन और आसपास के क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जो रतलाम शहर और आसपास से सुवर चुराने के लिए यहां पहुंचे थे। इसी दौरान सुवर मलिक अमन बौरासी से इन युवकों से विवाद हो गया। जिसके बाद इन लोगों ने अमन की जमकर पिटाई कर दी। लाठी डंडों से यह लोग अमन पर टूट पड़े और उसे लहू लुहान कर मौके से फरार हो गए। रोड से गुजर रहे किसी वाहन चालक ने पिटाई का यह वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना पर रतलाम स्टेशन रोड थाना पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका उपचार जारी है। रतलाम पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है । जिस फोर व्हीलर से यह आरोपी भागे हैं उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही हैं।

Next Post

लोधी समाज ने एसपी के नाम दिया ज्ञापन

Fri Jul 11 , 2025
विदिशा। शुक्रवार को हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धामनोद में कुछ दिन पहले रात्रि में युवकों को रोककर उन पर हमला करने की कोशिश की गई थी। इसके विरोध में लोधी समाज के लोग बड़े संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी रोहित काशवानी […]

You May Like