लोधी समाज ने एसपी के नाम दिया ज्ञापन

विदिशा। शुक्रवार को हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धामनोद में कुछ दिन पहले रात्रि में युवकों को रोककर उन पर हमला करने की कोशिश की गई थी। इसके विरोध में लोधी समाज के लोग बड़े संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी रोहित काशवानी के नाम ज्ञापन दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया की हैदरगढ़ थाना पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

शुक्रवार को लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी रोहित काशवानी के नाम ज्ञापन पुलिस प्रशासन को दिया गया। इस दौरान सत्यम लोधी, सरवन सिंह लोधी, दौलत सिंह आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके भतीजे भोपाल से अपने गांव आ रहे थे। इसी दौरान रात्रि में करीब 12 बजे गांव के पास ही एक बोलेरो गाड़ी ने ओवर टेक करते हुए आगे रोक लिया और गाड़ी में सवार आठ लोग उतरे और उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। अपनी जान बचाकर भागने के लिए गाड़ी को रिवर्स लेकर करीब 300 मीटर तक गए और बाद में गाड़ी आगे रोककर खेत में भागकर अपनी जान बचाई।

Next Post

शिविर में 90 शिकायतों का निराकरण

Fri Jul 11 , 2025
विदिशा। शुक्रवार को सामुदायिक भवन पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में एक दिवसीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जनता की शिकायतें सुनकर उनका त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना रहा। इस […]

You May Like