चालान के दौरान हुआ विवाद, पुलिसकर्मी का धमकी देते वीडियो वायरल

इंदौर. शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के बीच एक पुलिसकर्मी का युवक को धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

देर रात में पुलिस द्वारा नियमित जांच के दौरान एक युवक का मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया जा रहा था. इसी दौरान युवक और पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर युवक ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी युवक के साथ झूमाझटकी करता दिखाई दे रहा है और उसे दो बार जान से मारने की धमकी देता सुनाई पड़ रहा है. यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया. मामले को लेकर एडीसीपी दिशेष अग्रवाल का कहना है कि युवक नशे की हालत में विवाद कर रहा था, जिसके चलते स्थिति बिगड़ी. हालांकि वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी के व्यवहार और धमकी को लेकर उन्होंने स्पष्ट टिप्पणी नहीं की. घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मी पर क्या कार्रवाई होती है.

Next Post

एकतरफा प्यार में स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी और उसका मददगार भाई गिरफ्तार

Wed Jun 17 , 2026
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के थाना शाहगढ़ पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगढ़ के सामने स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पिछले चार माह से फरार इनामी मुख्य आरोपी सुशील चढ़ार तथा उसके सहयोगी सौरभ चढ़ार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से […]

You May Like