
कालूखेड़ा/जावरा । पूर्व मंत्री एव सांसद स्व महेंद्रसिंह कालूखेड़ा की 8 वी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने हिंगलाज माता चौराहा पर स्थित महेंद्रसिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुवे मंत्री सिलावट ने महेंद्रसिंह कालूखेड़ा के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे कहा की आज तुलसी जो भी है कालूखेड़ा की देन है। कालूखेड़ा के मार्गदर्शन में आज में मंत्री हु और उनके बताए रास्ते पर हमेशा चलता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा की जब भी कालूखेड़ा एवम आसपास के लोगो को मेरी आवश्यकता लगे तो मुझे याद करे में कालूखेड़ा की पूर्ति करने हमेशा उपलब्ध रहूंगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सांसद सुधीर गुप्ता ने भी महेंद्रसिंह कालूखेड़ा के किए कार्यों की सराहना की एव उनके सरल व्यक्तित्व का बखान किया। राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने भी महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की उपलब्धियों को गिनाया एवं उनके सरल व्यक्तित्व को लोगो के सामने रखा। जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने भी कालूखेड़ा के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला एव उनके किए कार्यों की सराहना की और कहा की धन्य है कालूखेड़ा की भूमि जहा कालूखेड़ा ने जन्म लिया। कार्यक्रम में कालूखेड़ा के अनुज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केकेसिंह कालूखेड़ा, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, सांसद सुधीर गुप्ता, क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पांडे, आलोट विधायक चिंतामन मालवीय, मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, रतलाम भाजपा प्रभारी प्रदीप पांडे, पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक यसपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक विजेंद ्रसिंह मालहेड़ा, पूर्व विधायक राजेंद्र भारतीय, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, जिला मंत्री भाजपा कीर्तिशरण सिंह, संत कृष्णानंद ,संत मधुसुदनानंद , संत शिवानंद, संत नमन वैष्णव, संत प्रहलाद दास ,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कानसिंह चौहान उपस्थित थे।
शिविर में 150 की जांच
शिविर में 150 लोगो ने करवाई जांच-मेंदांता हॉस्पिटल इंदौर एवम पटेल कालेज जावरा द्वारा लगाए गए ह्रदय शिविर एवम आंखो की जांच में 150 लोगो ने अपनी जांच करवाई। राजपूत क्लब रतलाम द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन ग्राम पंचायत कालूखेड़ा में किया गया जिसके 69 यूनिट रक्तदान हुआ।
