2000 रुपये के नोटों की वापसी 98.18 प्रतिशत पर: आरबीआई

नयी दिल्ली 01 मार्च (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को कहा कि 28 फरवरी, 2025 को कारोबार बंद होने तक 2000 रुपये के 98.18 प्रतिशत करेंसी नोट प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही, यह भी कहा कि ये बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।
आरबीआई ने कहा कि 2000 रुपये के नोटों की कुल कीमत 19 मई, 2023 को कारोबार की समाप्ति पर 3.56 लाख करोड़ रुपये थी, जब 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा की गई थी। यह 28 फरवरी, 2025 को कारोबार की समाप्ति पर घटकर 6,471 करोड़ रुपये रह गई है। इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक प्रचलन में रहे 2000 रुपये के नोटों में से 98.18 प्रतिशत वापस आ चुके हैं।
2000 रुपये के नोटों को जमा करने और/या बदलने की सुविधा देश की सभी बैंक शाखाओं में 07 अक्टूबर, 2023 तक उपलब्ध थी। 2000 रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा 19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों (आरबीआई निर्गम कार्यालयों) में उपलब्ध है। 09 अक्टूबर, 2023 से आरबीआई निर्गम कार्यालय भी व्यक्तियों/संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के नोट स्वीकार कर रहे हैं।
इसके अलावा, आम लोग देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के माध्यम से 2000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए भेज सकते हैं।

Next Post

फरवरी में जीएसटी संग्रह 183646 करोड़ रुपये रहा

Sat Mar 1 , 2025
नयी दिल्ली 01 मार्च (वार्ता) चालू वित्त वर्ष के फरवरी 2025 में माल एवं सेवाकर (जीएसटी) राजस्व संग्रह 183646 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने के 168337 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 9.1 प्रतिशत अधिक है। जीएसटीएन पोर्टल पर जारी आंकड़ों के अनुसार […]

You May Like