लघु मध्यम उद्योगों को चैम्पियन बनाने के लिए इक्विटी सहायता दी जायेगी

नयी दिल्ली, 01 फरवरी (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अगले वित्त वर्ष में लघु, मध्यम उद्यमों को चैंपियन बनाने और सूक्ष्म उद्यमों को सहायता प्रदान करने की योजना के तहत इसमें इक्विटी सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।

श्रीमती सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि इसके लिए 10,000 करोड़ रुपये के समर्पित एसएमई विकास निधि की शुरुआत की जाएगी और आत्मनिर्भर भारत कोष में अतिरिक्त 2000 करोड़ रुपये डाले जायेंगे।

उन्होंने कहा कि लिक्विडिटी सपोर्ट में ट्रेड्स के साथ एमएसएमई के लिए सात लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्धता पेशेवर सहायता के रूप में दी जाएगी। दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में ‘ कॉरपोरेट मित्रों’ का कैडर तैयार किया जाएगा और इस कैडर से किफायती लागत पर एमएसएमई को अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

 

Next Post

मेला सेक्टरों से ठेले नहीं हटाए और झूले बंद करने के समय में पक्षपात बरता तो मेला होगा गैरमियादी बंद

Sun Feb 1 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संभागायुक्त मनोज खत्री, मेला प्रभारी अतुल सिंह, मनीष यादव एवं मेला सचिव एसके त्रिपाठी को ज्ञापन देकर ग्वालियर व्यापार मेला के सुचारू संचालन के लिए उन सभी गंभीर समस्याओं का तत्काल निराकरण किए जाने का आग्रह किया जिनसे मेला व्यापारी और […]

You May Like