जिला चिकित्सालय के शिशु गहन चिकित्सा इकाई में पानी संकट, परिजन बेहाल

सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं की एक बार फिर पोल खुल गई है। आज रविवार की सुबह से अस्पताल परिसर में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित होने के कारण शिशु गहन चिकित्सा इकाई एसएनसीयू में भर्ती मासूम मरीजों के परिजन भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि परिजन पीने के पानी से लेकर अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए भटकते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सुबह से ही अस्पताल में जलापूर्ति ठप है, जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती बच्चों के परिजन हो रहे हैं। अपने मासूमों के इलाज को लेकर पहले से ही चिंतित परिजनों को अब पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। कई परिजन अस्पताल परिसर से बाहर जाकर पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। न तो पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और न ही जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नही हो रही जिला चिकित्सालय की मॉनिटरिंग

स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने बताया कि जिला चिकित्सालय की यह स्थिति नई नहीं है। आए दिन यहां अव्यवस्थाओं की शिकायतें सामने आती रहती हैं, लेकिन सुधार के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। नियमित मॉनिटरिंग के अभाव में व्यवस्थाएं लगातार बदहाल होती जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है कि अस्पतालों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, लेकिन यहां हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं। यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो मरीजों और उनके परिजनों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल कराई जाए और अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याएं उत्पन्न न हों।

Next Post

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 106 जोड़ों का विवाह 

Sun Apr 19 , 2026
खंडवा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आज शहर में सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ कुल 106 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इस भव्य आयोजन के लिए शहर में दो अलग-अलग स्थल निर्धारित किए गए थे, ताकि सभी धार्मिक रीति-रिवाजों […]

You May Like