विभिन्न योजनाओं को लेकर निगम का आज से अभियान

इंदौर: नगर निगम शहर के सभी वार्डों में विधानसभा वार संकल्प से समाधान अभियान चलाएगा. इसके तहत राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता को समय सीमा में उपलब्ध कराने की नीति है.आज सिटी बस कार्यालय में आयुक्त क्षितिज सिंघल ने विधानसभा वार आयोजित होने वाले ‘संकल्प से समाधान अभियान’ के शिविरों को लेकर बैठक ली. आयुक्त ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में आज से 10 फरवरी तक हर विधानसभा वार वार्ड स्तरीय समितियों का गठन कर नगर निगम के सभी 85 वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के आवेदन लिए जाएंगे.

अभियान में नगर निगम द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय योजनाओं जैसे विभिन्न पेंशन योजनाएं, पीएम स्वनिधि योजना, अविवादित संपत्तियों के नामांतरण, भवन अनुज्ञा प्रमाण-पत्र सहित लगभग 13 सेवाओं के लिए आवेदन लिए जाएंगे. साथ ही उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा. इसके अतिरिक्त स्वच्छ एवं शुद्ध जल प्रदाय हेतु जल सुनवाई द्वारा पानी से संबंधी समस्याओं के आवेदन लेकर उनका समाधान किया जाएगा. आयुक्त सिंघल ने बताया कि अभियान के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरणों में योजनाओं के आवेदनों का निराकरण करने का शत-प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बैठक में सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त, विभाग प्रमुख, समस्त जोनल अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सहायक यंत्री, उप यंत्री एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

निम्न कर्मचारियों को करना होंगे आवेदन
वार्ड स्तरीय शिविरों में नोडल अधिकारी, उप यंत्री (जनकार्य एवं पीएचई), बिल कलेक्टर, स्वास्थ्य एवं उद्यान दरोगा, सामुदायिक संगठक, झोन प्रभारी, वार्ड प्रभारी, वार्ड सहायक, कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य संबंधित स्टाफ की उपस्थिति में आवेदन लिए जाएंगे. निगम के प्रत्येक झोन अंतर्गत वार्डों में आयोजित होने वाले ये शिविर विधानसभा/झोन/वार्ड अनुसार सुबह 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे.

निम्नानुसार चलेगा समाधान अभियान
संकल्प से समाधान अभियान चार चरणों में संचालित किया जाएगा. प्रथम 12 जनवरी से 15 फरवरी तक, द्वितीय 16 फरवरी से 16 मार्च, तृतीय 16 से 25 मार्च तथा चतुर्थ चरण 26 से 31 मार्च तक चलेगा. यह अभियान 12 जनवरी 2026 (युवा दिवस) से प्रारंभ होकर 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा.

Next Post

चंकी पांडे कंजूस हैं या दिलदार? पत्नी भावना पांडे ने पॉडकास्ट में खोल दी अभिनेता की पोल

Thu Jan 15 , 2026
चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने अभिनेता की ‘कंजूस’ इमेज पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि चंकी परिवार के लिए महंगी चीजें खरीदने में कभी नहीं कतराते। हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और ‘आखरी पास्ता’ जैसे यादगार किरदारों से दर्शकों को गुदगुदाने वाले चंकी पांडे अक्सर […]

You May Like