शिवपुरी-गुना के क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में जनता से सीधे रूबरू होगें। उनका अधिकृत दौरा फाइनल हो चुका है और वह इस दौरे में जनदरबार का आयोजन करेंगे, इस जन दरबार को लेकर लोगों मे उत्सुकता है।जन दरवार के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन और नेता सक्रिय हो गए हैं। सिंधिया 8 फरवरी को कोलारस विधानसभा क्षेत्र में और 9 फरवरी को शिवपुरी और पिछोर विधानसभा में जनता की समस्याएं सुनेंगे।
कोलारस में वे रेस्ट हाउस में शाम 4:30 से 7:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। अगले दिन शिवपुरी के मानस भवन में सुबह 11:45 से दोपहर 2:45 तक और पिछोर के छत्रसाल महाविद्यालय में शाम 4:15 से 7:15 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ ने तीनों स्थलों का निरीक्षण किया है। इस जनता दरबार के माध्यम से केंद्रीय मंत्री सिंधिया क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
