बीएसएनएल का बिगड़ा नेटवर्क हुआ ठीक, परेशान थे ग्वालियर के उपभोक्ता, भोपाल में मिला फॉल्ट

ग्वालियर:बीएसएनएल का नेटवर्क पूरी तरह से ठीक हो गया है और आवाज न आने की समस्या तथा डाटा गड़बड़ होने की शिकायत थी वह दूर कर दी गई। सिस्टम में जो फॉल्ट था उसकी सर्चिंग के लिए 3 तकनीकी टीमों ने संयुक्त रूप से काम किया और गड़बड़ी को पकड़ लिया। फॉल्ट भोपाल में मिला जिसे सही कर दिया गया।
बीएसएनएल के बैक हॉल मीडिया (आने वाला डाटा बिना किसी सूचना के नष्ट या गायब) की परेशानी आ रही थी।

इसका पता जब विभाग के अफसरों को चला तो 3 तकनीकी टीमों को इस काम के लिए लगाया गया कि फॉल्ट कहां आ रहा है। इसके लिए ग्वालियर से लेकर बेंगलुरु तक सर्च की गई। तकनीकी टीमों ने पूरा बैक हॉल मीडिया और नेटवर्किंग सिस्टम जांचा तो पता चला कि यह दिक्कत भोपाल में आ रही है। तकनीकी टीमों ने इस फॉल्ट को तत्काल सुधारा और आ रही दिक्कतों को दूर किया।
अभी तक यह कहा जाता था कि ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल की पकड़ कमजोर है, लेकिन फॉल्ट पकड़ में नहीं आ रहा था। तकनीकी टीमों ने जब दोबारा सर्चिंग की तो फॉल्ट पकड़ में आया और यह भोपाल में मिला, जिसे सही कर दिया गया। अब नेटवर्क पूरी तरह से आ रहा है और आवाज कट होने की प्रॉब्लम दूर हो गई है।

Next Post

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, कई स्थानों पर प्रकरण दर्ज

Mon Sep 28 , 2026
भोपाल: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर आबकारी विभाग ने 26 सितंबर को जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त आबकारी केसी अग्निहोत्री और सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए शराब जब्त की और संबंधित मामलों में प्रकरण […]

You May Like