दुर्घटना में 7 साल की मासूम की मौत, पिता-बहन घायल

उज्जैन। बीती रात चिंतामण मार्ग पर दुर्घटना में 7 साल की मासूम की मौत हो गई। दुर्घटना में पिता और मासूम के भाई-बहन घायल हुए हैं। अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर वाहन का पता लगाने के लिए दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देख रही है।

धार के उमरवन का रहने वाला कहार परिवार शहर में चल रहे सिंहस्थ निर्माण कार्यों में मजदूरी के लिए आया हुआ है। परिवार का अनिल कहार और उसकी पत्नी वर्तमान में सडक़ निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। उनके तीन बच्चे रोशनी 7 साल, हिमांशी 8 साल और पुत्र मुरली 10 साल पीथमपुर में रिश्तेदारों के यहां रहकर पढ़ाई करते हैं। अनिल कहार अपने बच्चों को मां से मिलाने के लिए कुछ दिनों में उज्जैन ले आता था। बुधवार को भी वह पीथमपुर से तीनों बच्चों को उज्जैन लेकर आ रहा था। इस दौरान चिंतामण मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों बच्चे और पिता घायल हो गए। उन्हें चरक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया। पिता के साथ पुत्री हिमांशी और पुत्र मुरली घायल थे जिन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया है। चिंतामण थाना पुलिस ने गुरुवार को मृतक मासूम बालिका का पोस्टमार्टम कराया।

Next Post

दमोह के इस्कॉन मंदिर में भव्य जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव, हजारों भक्तों ने खींचा रथ

Thu Jul 16 , 2026
दमोह। जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के पावन अवसर पर इस्कॉन दमोह के बालाकोट सेंटर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस आयोजन में दमोह क्षेत्र के हजारों भक्तगण शामिल हुए।कार्यक्रम में विशेष रूप से इस्कॉन गोवर्धन से परम पूज्य असित कृष्ण स्वामी महाराज पधारे। उनके साथ 4 भक्तगण भी […]

You May Like