दमोह के इस्कॉन मंदिर में भव्य जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव, हजारों भक्तों ने खींचा रथ

दमोह। जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के पावन अवसर पर इस्कॉन दमोह के बालाकोट सेंटर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस आयोजन में दमोह क्षेत्र के हजारों भक्तगण शामिल हुए।कार्यक्रम में विशेष रूप से इस्कॉन गोवर्धन से परम पूज्य असित कृष्ण स्वामी महाराज पधारे। उनके साथ 4 भक्तगण भी आए। महाराज मुक्ति दाता दास ने बताया कि महाराज जी की कृपा से कार्यक्रम बड़े ही सहज और भव्य ढंग से संपन्न हुआ।रथयात्रा में दमोह क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल की उपस्थिति भी रही, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।गौर हरि चौबे ने बताया कि इस्कॉन द्वारा बालाकोट में भव्य मंदिर निर्माण की योजना है। मंदिर निर्माण के लिए स्व. धन सिंह, दल सिंह व खेत सिंह ने भगवान श्री श्री राधा गिरधारी के लिए 03 एकड़ भूमि दान में दी है।इस्कॉन की नित्य सेवाओं में प्रमुख रूप से श्री मुक्तिदाता दास, श्री हंस दास, श्री गौर कृष्ण दास व कृष्ण कृपा दास लगे हुए हैं।पूरे मार्ग में “हरे कृष्ण” और “जय जगन्नाथ” के कीर्तनों के साथ भक्तों ने रथ खींचा और महाप्रसाद वितरण किया गया।

Next Post

जमीन विवाद में युवक की हत्या, नौ आरोपी गिरफ्तार

Thu Jul 16 , 2026
छिंदवाड़ा जिले के अंबाड़ा चैकी क्षेत्र के नकटिया गांव में जमीन विवाद के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान हरी प्रसाद यादव (35), पिता नत्थूलाल यादव, निवासी नकटिया गांव […]

You May Like

मनोरंजन