जमीन विवाद में युवक की हत्या, नौ आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा जिले के अंबाड़ा चैकी क्षेत्र के नकटिया गांव में जमीन विवाद के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान हरी प्रसाद यादव (35), पिता नत्थूलाल यादव, निवासी नकटिया गांव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय हरी प्रसाद यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खेत में मौजूद थे। इसी दौरान पारिवारिक एवं जमीन विवाद को लेकर उनके मामा, चाचा और बुआ पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने हरी प्रसाद पर लकड़ी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अंबाड़ा चैकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में हरलाल यादव, सकरलाल यादव, मंगलू यादव, रोहित, मोहित, मंगलवती, सोनी, लक्ष्मी, रीना और तुल्ला को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद के कारण यह खूनी संघर्ष हुआ।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि हत्या के कारणों और घटनाक्रम की पूरी जानकारी सामने आ सके।

Next Post

नवविवाहिता ने कीटनाशक पीकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना और हत्या का आरोप

Thu Jul 16 , 2026
छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा क्षेत्र के केकड़ा गांव की रहने वाली 21 वर्षीय नवविवाहिता अंकिता पति आकाश चंद्रवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंकिता की शादी करीब चार माह पहले सांवरी चैकी क्षेत्र के पटनिया गांव निवासी आकाश चंद्रवंशी से हुई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात […]

You May Like