कुछ देर धूप तो रिमझिम का दौर…

रतलाम। तेज बारिश के बाद दूसरे दिन कभी धूप तो कभी रिमझम का दौर चला। इससे सडक़े भीगती रही और सुखती रही। जिले में इस वर्ष अब तक औसतन 335.00 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में रतलाम जिले में 34.50 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।

पिछले 24 घन्टों में आलोट में 52.00 मि.मी., जावरा में 19.00 मि.मी., ताल में 16.0 मि.मी., पिपलोदा मे 19.0 मि.मी., बाजना में 21.0 मि.मी., रतलाम में 78.0 मि.मी., रावटी में 51.0 मि.मी. एवं सैलाना में 20.0 मि.मी., वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।

विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र आलोट में 374.0 मि.मी., जावरा में 368.0 मि.मी., ताल में 266.0 मि.मी., पिपलोदा में 383.0 मि.मी., बाजना में 213.0 मि.मी., रतलाम में 462.0 मि.मी., रावटी में 293.0 मि.मी. एवं सैलाना में 321.0 मि.मी., वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।

Next Post

खेत विवाद में हत्या के तीन दोषियों को आजीवन कारावास

Fri Jul 31 , 2026
रतलाम। खेत की मेड़ (सेड़े) के विवाद में हुई हत्या के बहुचर्चित मामले में सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने वैज्ञानिक, फोरेंसिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को निर्णायक मानते हुए यह फैसला सुनाया। अपर लोक अभियोजक […]

You May Like