ड्यूटी में तैनात गार्ड हुआ बेहोश, अस्पताल में मौत

जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत एक फायनेंस कंपनी में तैनात गार्ड की अचानक तबियत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गया आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार को मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि जन्वेश यादव 32 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन को गोराबाजार स्पोटर्स क्लब के सामने स्थित मुथुड फायनेंस में गार्ड की ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश होने से भर्ती कराया गया था.

जिसकी इलाज के दौरान मोत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने डॉ विश्वेश्वरैया, लालजी टंडन और सुंदर सिंह भंडारी को दी श्रद्धांजलि, बताया राष्ट्र के लिए प्रेरणा

Sun Apr 12 , 2026
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न महान विभूतियों की जयंती और पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके योगदान को देश के लिए प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. एम विश्वेश्वरैया की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय […]

You May Like