जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत 16 क्वार्टर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर सैलून के अंदर तलवार और चाकू से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय युवक सोहराब खान अपने दोस्त रेहान के साथ सहवान सैलून की दुकान पर गया था। तभी पुरानी दुश्मनी को लेकर आरोपी आसिफ, अशफाक, अमन और लुच्चा वहां पहुंचे।
विवाद के दौरान अशफाक ने जान से मारने की नीयत से सोहराब के सिर पर तलवार से वार कर दिया, जबकि अमन ने चाकू से और आसिफ व लुच्चा ने लात-घूंसों से मारपीट की। घायल को तुरंत विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हनुमानताल पुलिस ने आरोपी आसिफ, अशफाक, लुच्चा और अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
