जबलपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं, जिसमें पहले दिन बारहवीं कक्षा का पेपर था। आज से एमपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। दसवीं कक्षा में पहला पेपर उर्दू विषय का होगा। जानकारी के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर दसवीं कक्षा के 23 हजार 938 विद्यार्थी इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। ये सभी परीक्षाएं 100 केद्रों में आयोजित की जाएगी।
जिसमें सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्ण रूप से हो गई हैं। बोर्ड परीक्षा के एक दिन पहले सभी कलेक्टर प्रतिनिधियों के माध्यम से परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए संबंधित थाना क्षेत्र से प्रश्न पत्र को निकलवा कर परीक्षा केंद्र में केंद्र अध्यक्ष को सुरक्षित रूप से पहुंचाए जाएंगे। परीक्षाओं में नकल और अनुचित साधनों का इस्तेमाल रोकने प्रशासन द्वारा उड़नदस्ता दलों का गठन किया है।
बारहवीं में आज भौतिक और अर्थशास्त्र का पेपर
10 फरवरी से शुरू हुई बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में आज दूसरा पेपर भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र विषय का पेपर है। यह परीक्षा भी जिले में बनाए गए लगभग 100 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिले में बारहवीं कक्षा के 19 हजार 134 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं, विषयानुसार इनकी संख्या घट- बढ़ जाती है।
