हजीरा चौराहे पर शीतल जल प्याऊ का हुआ शुभारंभ

ग्वालियर: जन सहयोग जन कल्याण बहुद्देशीय समिति ग्वालियर द्वारा हजीरा चौराहा पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया ।समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह राजावत ने बताया कि समिति प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भीषण गर्मी में शीतल जल प्याऊ को आगामी 4 माह के लिए चलाया जाएगा । शहर के गणमान्यजन ने समिति के कार्यों की प्रशंसा की । समिति की सचिव शशि सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के दिनों में जल की त्राहि त्राहि सी हो जाती है, यहां से गुजरने वाले राहगीरों, मजदूरों एवं आम जन को शीतल जल सुलभ हो सके इसके लिए पानी पिलाने के लिए मासिक वेतन पर एक दंपति को रखा है उनकी भी 4 माह की रोजी रोटी चल जाएगी और मुसाफिरों को शीतल जल मिलने से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर राजेंद्र नाती, अशोक प्रेमी, रतिराम यादव, महाराज सिंह पटेल, दर्शनलाल मिश्रा, रघुराज सिंह भदोरिया, पार्षद मनोज राजपूत, अशोक गोस्वामी एवं हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने समिति की तारीफ करते हुए समिति अध्यक्ष से कहा कि समिति अच्छा कार्य कर रही है, चाहे पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण हो, मेडिकल कैंप हो, जयारोग्य अस्पताल में कंबल बैंक का संचालन हो, अस्पतालों में भोजन प्रसाद वितरण हो ओर प्रसूति अस्पताल बिरला नगर में मरीजों के लिए व्हील चेयर दान की बात हो, समिति मानवीय कार्य कर रही है।

इस अवसर पर सचिव शशि सिंह, कांत शर्मा, स्वराज दीक्षित, निशा श्रीवास्तव, सुनैना चंदेल, रूबी शर्मा, विमला खंडेलवाल, अनीता सिंह, बरखा सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिटायर सूबेदार रामभोग सिंह तोमर, टीएन सिंह, सत्यबीर सिंह तोमर, सूबेदार राजकुमार सिंह तोमर, सूबेदार अनिल सिंह परमार, घनश्याम सिकरवार, बंटी तोमर, धीरू शर्मा, मनोहर सिंह सिकरवार, रघुराज सिंह तोमर, देशराज सिंह, देवेंद्र भदोरिया, सहदेव सिंह, धर्मवीर लोधी एवं महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।

Next Post

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sun Mar 22 , 2026
जबलपुर:भेड़ाघाट थाना अंतर्गत मीरगंज-आमाहिनौता रोड स्थित झिन्ना मोहल्ला में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। नकाबपोश चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।जानकारी अनुसार ग्राम तेवर निवासी नीतेश […]

You May Like