बाघ का महिला पर हमला, अस्पताल में भर्ती

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर परिक्षेत्र से समीपी ग्राम ग्राम सेमरिया से लगे जंगल में महुआ बीनने गई एक महिला को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया है, घटना रविवार की सुबह की है, जब 38 वर्षीय रीना बैगा महुआ बीनने घर से लगे जंगल की ओर गई थी जहां झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची है और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया है।

वहीं पार्क प्रबंधन की टीम ने घायल महिला का संपूर्ण उपचार कराने की जिम्मेदारी ली है। परिक्षेत्राधिकारी विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया है कि शनिवार को ग्राम पिपरिया निवासी 14 वर्षीय बालक विजय कोल के ऊपर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था, उसी बाघ के द्वारा महिला के ऊपर हमले की संभावना है। अप्रैल माह में बाघ के हमले की तीसरी घटना है।

Next Post

ग्रह मंत्री शाह का श्यामला हिल्स पहुंचने पर मंत्रीगण स्वागत कर रहे

Sun Apr 13 , 2025
भोपाल:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर मंत्री परिषद के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। थोड़ी देर उनका कैबिनेट सदस्यों के साथ लंच शुरु होगा Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like