नकबजनी कर चोरी की योजना बना रहा था चोर गिरोह, 1 गिरफ्तार

जबलपुर‌: उमरिया जिले में नकबजनी कर वापस लौटते समय चोर गिरोह जबलपुर में चोरी करने की योजना बना रहा था। माढोताल पुलिस ने कंटगी बायपास से खजरी खिरिया तरफ जाने वाले सर्विस लाजिस्टिक पार्क के पास दबिश दी तो तीन चोर भाग गए जबकि एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया।पकड़े गए भूरसिंह मेहडा पिता सदन मेहडा 25 वर्ष निवासी ग्राम छटवानी थाना टांडा जिला धार ने भागने वाले साथियो के नाम विशन बुंडर निवासी करनपुरा, नाहर सिंह निवासी उकाला, सरदार सिंह निवासी उकाला थाना टांडा जिला धार बताया।

भूरसिंह मेहडा की तलाशी लेने पर पेन्ट के जेब से एक पन्नी मे जेवर बंधे मिले जिसके सम्बंध मे पूछताछ करने पर 28 दिसंबर की रात्रि मे बिरसिंहपुर पाली स्थित एक कालोनी केे एक घऱ में रात्रि लगभग 2 बजे ताला तोडकर अपने साथी विशन बुंडर विशन बुंडर,नाहर सिंह,सरदार सिंह के साथ चोरी कर चुराये हुये जेवर को आपस में बांट लिये तथा बस से कटनी आये, कटनी से रात्रि में जबलपुर कटंगी बायपास पर बस से उतरकर जबलपुर में भी चोरी की घटना करने देर रात्रि होने का इंतजार कर रहे थे । आरोपी भूरसिंह के कब्जे से चुराये हुये लगभग 40 ग्राम वजनी सोने के जेवर जप्त किए गए हैं।

Next Post

सीरिया के अलेप्पो में आत्मघाती बम हमले में एक की मौत, कई घायल

Thu Jan 1 , 2026
दमिश्क, 01 जनवरी (वार्ता) उत्तरी सीरिया के अलेप्पो शहर के बाब अल-फराज इलाके में बुधवार को एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सीरिया के आंतरिक सुरक्षा बलों के कई सदस्य घायल हो गए। कई सरकारी मीडिया रिपोर्टों ने […]

You May Like