इंदौर: नाइट कल्चर के दौरान बढ़ते विवादों और अपराधों पर नियंत्रण के लिए विजय नगर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए स्कीम नंबर 54 स्थित गिर्राज ग्रांड मल्टी में संचालित एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा. निर्धारित समय के बाद भी रेस्टोरेंट खुले मिलने और नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
एसीपी पराग सैनी के निर्देश पर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के ने पुलिस टीम देर रात गश्त पर थी. इसी दौरान ग्राउंड फ्लोर पर संचालित ‘मोनू आईसवाल’ रेस्टोरेंट रात 12 बजे के बाद भी चालू मिला, जांच के दौरान संचालक मोनू उर्फ मनफुल घेतरवाल निवासी राजस्थान से व्यवसायिक अनुमति, रेंट एग्रीमेंट और कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. विजय नगर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
