हनी बघेल के जन्मदिन पर कल तलावड़ी में टीवी-फिल्मी कलाकारों का लगेगा जमवाड़ा

कुक्षी।विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल का जन्मदिन पर आज कांग्रेस जनों द्वारा भव्य समारोह आयोजित कर धूमधाम के साथ मनाया जायेगा।समारोह में प्रसिद्ध टीवी -फिल्मी कलाकार,लेखक, आदिवासी लोक गीत गायक टीम के साथ आयोजन में शामिल होगे. इस मौके विधानसभा स्तरीय आदिवासी संस्कृति के प्रतिक ढ़ोल मांदल प्रतियोगिता भी आयोजित होंगी जिसमें प्रथम पुरुस्कार 31 हजार,द्वितीय 21 हजार,तृतीय 11 हजार चतुर्थ पुरुस्कार 5100 सौ रूपये  तथा प्रत्येक ढोल मांदल को प्रोत्साह पुरुस्कार 3100 रुपये रखा गया है।उक्त जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि वीरेन्द गुप्ता ने बताया की विधायक के गृह गांव तलावड़ी में आयोजित समारोह में महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा, टीवी सीरियल भाभीजी घर पर है कि कलाकार सपना सिकरवाल, ऐश्वर्या राय भकुनी, सौम्य बरहेया, प्रोड्यूसर राजाराम पाटीदार,मनमोहन तिवारी,महेंद्र लोधी,राजीव सिंह आदि कलाकारों के साथ विधानसभा के पंच सरपंच,जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य जन शामिल होंगे.आयोजन को लेकर कांग्रेस जन उत्साह के साथ जुटे हुए।

Next Post

मां-बेटा सड़क हादसा के शिकार, वृद्ध मां की मौत, बेटा का इलाज जारी

Sun Mar 16 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह.जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल के पास बाइक स्लिप होने से बाइक सवार वृद्ध मां-बेटा बुरी तरह सड़क हादसा के शिकार हो जाने पर दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जहां मां बेटे में मां हल्की बहू उम्र 58 […]

You May Like