दुकान खाली करने पर विवाद, मकान मालिक ने श्वान से कराया किराएदार पर हमला

जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत नरसिंह नगर में दुकान खाली करने की बात को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक ने अपने पालतू कुत्ते से किराएदार पर हमला करवा दिया। कुत्ते के काटने से युवक घायल हो गया । पुलिस ने रिपोर्ट पर श्वान मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक विकास खत्री निवासी बंगाली कॉलोनी रांझी में प्रतीक सिंह राजपूत की दुकान किराए पर लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल का व्यवसाय करता है। विकास ने अपनी खुद की दुकान बन जाने के कारण लगभग एक माह पूर्व प्रतीक को दुकान खाली करने की सूचना दे दी थी।

ती रात जब विकास के कर्मचारी अखिलेश रघुवंशी और साहिल राजपूत दुकान की सफाई और पुताई का काम कर रहे थे, तभी यह विवाद उपजा। रात करीब 11 बजे काम में देरी होने पर विकास ने मकान मालिक प्रतीक सिंह से लडक़ों को काम छोडक़र जाने देने की बात कही। इसी बात पर प्रतीक सिंह भडक़ गया। प्रतीक सिंह ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा करते हुए छू कर दिया। मालिक का इशारा पाते ही पालतू कुत्ते ने विकास पर हमला कर दिया और बुरी तरह काट लिया। पीडि़त ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

गनियारी बस्ती में सप्लाई हुआ दूषित पानी, दहशत में लोग

Sun Mar 1 , 2026
सिंगरौली: नगर पालिका निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 स्थित गनियारी बस्ती में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नलों से कीड़ों युक्त गंदा पानी सप्लाई होने लगा। पानी में तैरते कीड़ों को देखकर मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर पार्षद को भेजा […]

You May Like