शनिवार रहा कोल्ड-डे, दिन भर छाया रहा कोहरे जैसा धुंध

रीवा। जिले में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, न्यूनतम तापमान में भले ही उछाल आया है लेकिन दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से 5.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा, जिसके चलते दिन भर कड़ाके की ठंड बनी रही.

सुबह से लेकर शाम तक धुंध छाया रहा, सूर्यदेव के दर्शन नही हुए. दिन में रात जैसी ठंड का असर रहा. लिहाजा लोग घरो में कैद रहे और बाहर निकलते तो गर्म पकड़ो के साथ. बाजार में भी अन्य दिनो के अपेक्षा भीड़ कम रही. शाम ढ़लते ही सडक़ो पर सन्नाटा छा गया. अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर तेज रहा. इसके पहले भी दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच चुका है. 3.4 किलो मीटर की रफ्तार से ठंड हवाएं चलती रही. सुबह कोहरा तो नही था लेकिन धुंध छाया रहा. पहले लगा कि दोपहर सूर्यदेव के दर्शन होगे लेकिन शाम तक धुंध बना रहा और सूर्यदेव के दर्शन नही हुए, तेज ठंड हवाएं चलती रही. कड़ाके की पड़ रही ठंड से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है और अभी ठंड बढ़ेगी, ऐसा अनुमान है. दिन भर लोग आग के बीच बैठे रहे और रात 8 बजे के बाद बाजार में भी दुकाने बंद हो गई. शहर के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रो में शाम से ही घने कोहरे का धुंध छाने लगा था. नगर निगम द्वारा ठंड से बचने के लिये 18 स्थानो पर अलाव की व्यवस्था की गई है जहा दिन में भी शनिवार को अलाव जलाकर लोग बैठे रहे. दिन में अचानक शनिवार को ठंड बढ़ गई. दिन भर छाए धुंध से लोग घरो से बाहर नही निकले, खासकर बच्चे और वृद्धजन, इस समय रात जैसी दिन की ठंड हो रही है. मौसम विभाग की माने तो अभी कई दिनो तक इसी तरह दिन में धुंध रहेगी. तेज धूप के चलते ठंड का असर कम हो जाता है लेकिन जब धूप न निकले और धुंध रहे तो ठंड का असर बढ़ जाता है. इस बार नवम्बर से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई थी और अभी पूरी जनवरी इसी तरह ठंड पड़ेगी. फसलो में पाला लगने की संभावना है.

पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान में उछाल

पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान में उछाल बना हुआ है जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट है. नव वर्ष के शुरूआत से ही रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री के ऊपर चल रहा है. जिसके कारण रात की ठंड में कुछ राहत है लेकिन दिन में रात जैसी ठंड का असर है. एक जनवरी को 7.6 न्यूनतम तापमान रहा, दूसरे दिन 9.2 डिग्री रहा और तीसरे दिन शनिवार को 10 डिग्री न्यूनतम तापमान पहुंच गया. जबकि इसके पूर्व रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर स्थिर था. तापमान में गिरावट के बजाय उछाल आया है और कुछ राहत ठंड से मिली है पर मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनो में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने के साथ तापमान फिर से 5 डिग्री तक पहुंच सकता है.

Next Post

कोहरे के लिहाफ में दोपहर तक दुबका रहा शहर

Sat Jan 3 , 2026
सीहोर। सूबे सहित जिला इन दिनों भीषण ठंड के कहर से जूझ रहा है. सर्द हवाओं ने लोगों को दिन में भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया है तो रात में हाड़कंपा देने वाली ठंड ने बेहाल कर रखा है. शनिवार को सुबह से ही कोहरे की धुंध […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।