मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी नाबालिग निगरानी में

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी में सोमवार तड़के एक 5 साल की मासूम के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को निगरानी में लिया है।

पीड़िता का परिवार मूल रूप से अटेर, भिंड का रहने वाला है और वर्तमान में नारायण विहार में किराए के कमरे में रहता है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय पीड़िता की मां बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान मकान मालिक का 14 वर्षीय नाबालिग बेटा कमरे में आ गया और वारदात को अंजाम दिया।

मां की नींद खुलने पर उसने आरोपी को देखा और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी गोला का मंदिर धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

90 के दशक के गीत पर रेन डांस सीक्वेंस की शूटिंग करना यादगार रहा : करुणा पांडे

Tue Jul 28 , 2026
मुंबई,28 जुलाई (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री करुणा पांडे ने कहा है कि शो के हालिया रेन डांस सीक्वेंस की शूटिंग उनके लिए बेहद यादगार अनुभव रही।धारावाहिक की मौजूदा कहानी में कादंबरी द्वारा घर पर कब्जा किए जाने के बाद […]

You May Like