
जबलपुर। सी.एम. हैल्पलाइन के माध्यम से नगर निगम को प्राप्त अधिकांश शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर नगर निगम ने वेटेज स्कोर के आधार पर 95.72 प्रतिशत की तृतीय रैंकिंग प्राप्त की है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा कुल 2 हजार 3 सौ 48 शिकायतों में से लगभग 56.68 प्रतिशत शिकायतों का शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर उनकी संतुष्टि के उपरांत निराकरण कराया गया है। नगर निगम को इसके लिए मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जारी ग्रेडिंग लिस्ट में प्रदेश में तृतीय रैंक प्राप्त करते हुए ए ग्रेड प्राप्त किया है।
इस प्रकार नगर निगम जबलपुर के द्वारा अधिकतम प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक एवं साकारात्मक निराकरण किया गया और निराकरण की कार्रवाई में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सहित अन्य शहरों को भी रैंकिंग में पीछे छोड़ा है। इस संबंध में सी.एम. हैल्प लाइन की प्रभारी ,सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन स्तर पर प्रतिमाह नगर निगम के कार्यो की ग्रेडिंग जारी की जाती है। जिसके अंतर्गत माह अगस्त 2025 की ग्रेडिंग जारी हुई है, जिसमें जबलपुर को ए ग्रेड और प्रदेश के सभी नगर निगमों में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह निगम के लिए बड़ी उपलब्धि है।
