शिवपुरी: कोलारस क्षेत्र में बिगड़े हालात को देखते हुए सेना को बुलाया गया है। सेना का विशाल काफिला कोलारस पहुंच गया है और रेस्क्यू अभियान शुरू कर बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को नावों के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।
हालात इस कदर बेकाबू हुए हैं कि मड़ीखेड़ा बाँध के सभी 10 गेट खोल दिए गए हैं। इस सीजन में पहली बार एक साथ 10 गेट खुले हैं।नरवर-मगरौनी-भितरवार-ग्वालियर मार्ग को बंद कर दिया गया है।मगरौनी नवोदय विद्यालय के पास बैरीकेटिंग कर दी गई है। नरवर और मगरौनी कस्बों का ग्वालियर से संपर्क टूट गया है।
