शिवधाम कालोनी में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़े

कन्नौद:स्थानीय शिव धाम कॉलोनी इंदौर रोड पर दिनांक 29 – 30 जुलाई की रात्रि को करीबन 3:40 बजे से 3 नकाबपोशों ने मकानो के ताले तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया पहले गली में एक बैंक के अधिकारी के घर का ताला टूटा बाद अन्य मकानों को भी निशाना बनाकर वहाँ पर भी ताले चटकाये सम्पूर्ण घटना कालोनी में लोगो के यहा लगे सी सी टी वी केमरो में केद हो गई l
जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस हरकत में आई और सूक्षमता से जाँच करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी l किन किन के यहा क्या समान रकमे नगदी चोरी हुए यह तो जाँच पड़ताल के बाद ही पता चल पायेगा l

Next Post

पुंछ में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को किया ढेर

Wed Jul 30 , 2025
जम्मू, 30 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को दो आतंकवादियों को ढेर करके घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, “एक घुसपैठ विरोधी सफल अभियान में भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश […]

You May Like