
सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कसर में 14 जुलाई को तकरीबन 2:30 बजे जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें पॉच लोग घायल हो गये थे। इस खूनी संघर्ष में महताब आलम की हालत नाजुक थी। जिसे जिला अस्पताल बैढ़न से रीवा संजय गांधी रिफर किया गया था। जहां आज उपचार के दौरान मौत हो गई। जहां आज दिन बुधवार की शाम शव को रीवा से कसर लाया गया। मौत के बाद कसर में आक्रोश की स्थिति निर्मित रही। जहां भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
इधर जानकारी में बताया गया कि बीते 14 जुलाई को कसर में महताब आलम और औहाजीर अली, सल्लाहूद्दीन, कुद्द्ूस, रज्जू व कलामुद्दीन के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस विवाद में महताब आलम के साथ-साथ चार अन्य घायल हो गये। जहां सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इन पॉच घायलों में महताब आलम को गंभीर चोट लगी थी। जिनकी हालत गंभीर बताई गई थी। जिन्हें चिकित्सको ने रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।
