रिश्तेदारों में बदनाम करने की दी धमकी, विरोध किया तो महिला से की मारपीट

इंदौर: गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला को रिश्तेदारों और परिचितों के बीच बदनाम करने की धमकी देने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
39 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि अरिहंत नगर में रहने वाले फूल सिंह काफी समय से उसे लोगों और रिश्तेदारों के बीच झूठी बातें फैलाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा था. आरोपी की हरकतों से परेशान होकर जब महिला ने इसका विरोध किया और ऐसा करने से मना किया तो वह भड़क गया. आरोप है कि फूल सिंह ने महिला के साथ गाली गलौज की और हाथ थप्पड़ों से मारपीट कर दी. घटना के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

Next Post

नीलकंठेश्वर धाम में 9 अगस्त को लगेगा शिव भक्तों का रेला, बागेश्वर धाम से निकलेगी भव्य पैदल कांवड़ यात्रा, नीलकंठेश्वर धाम में होगा समापन, आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में

Fri Aug 7 , 2026
कटनी। सावन माह के पावन अवसर पर आगामी 9 अगस्त 2026 को कटनी जिले में भव्य विशाल पैदल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा बागेश्वर धाम से प्रारंभ होकर सलैया पड़खुरी स्थित नीलकंठेश्वर धाम में संपन्न होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना […]

You May Like