गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें: देवेश पाण्डेय

सिंगरौली :नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने माजन मोड़ से नवजीवन बिहार चौराहे तक निर्माणाधीन मॉडल रोड के डामरीकरण कार्य का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बारिश का दौर थमते ही नगर निगम क्षेत्र में सड़क के डामरीकरण कार्य में तेजी आई है।अध्यक्ष ने मॉडल रोड के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान ननि अध्यक्ष ने अधिकारियों, इंजीनियरों एवं एसडीओ को निर्देशित किया कि वे कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर अपनी निगरानी में निर्माण कार्य संपन्न कराएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मॉडल रोड के डामरीकरण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। डामर की मोटाई निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप रखने तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मॉडल रोड का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता एवं मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। माजन मोड़ से नवजीवन बिहार चौराहे तक मॉडल रोड का डामरीकरण पूर्ण होने से वाहन चालकों एवं राहगीरों को राहत मिलेगी।

Next Post

ग्वालियर एवं भोपाल रीजन के 10.11 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत

Tue Oct 13 , 2026
ग्वालियर: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के ग्वालियर और भोपाल रीजन के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सितंबर का महीना राहत लेकर आया। इन उपभोक्ताओं को कंपनी की टाइम ऑफ डे टैरिफ व्यवस्था के तहत सोलर आवर्स में बिजली की खपत पर […]

You May Like

Play sound