ग्वालियर एवं भोपाल रीजन के 10.11 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत

ग्वालियर: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के ग्वालियर और भोपाल रीजन के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सितंबर का महीना राहत लेकर आया। इन उपभोक्ताओं को कंपनी की टाइम ऑफ डे टैरिफ व्यवस्था के तहत सोलर आवर्स में बिजली की खपत पर विशेष छूट दी गई। इस व्यवस्था में 10 लाख 11 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को करीब 10 करोड़ की छूट दी गई।
सितंबर 2026 में कंपनी के कार्यक्षेत्र के कुल 10 लाख 11 हजार 291 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में कुल 10 करोड़ रुपये से अधिक की छूट का लाभ मिला। इनमें भोपाल रीजन के 8 लाख 17 हजार 227 उपभोक्ताओं को 7 करोड़ 33 लाख 47 हजार रुपये तथा ग्वालियर रीजन के 1 लाख 94 हजार 64 उपभोक्ताओं को 2 करोड़ 66 लाख 76 हजार रुपये की छूट प्रदान की गई।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बताया कि टैरिफ के तहत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सोलर आवर्स (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) बिजली उपयोग करने पर ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर में 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड/अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को 20 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। स्मार्ट मीटर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर कैलाश कुमार चौधरी, प्रबंधक (स्मार्ट मीटरिंग सेल) से संपर्क कर सकते हैं

Next Post

रीवा में बघेली कलाकार अविनाश तिवारी पर FIR दर्ज

Tue Oct 13 , 2026
रीवा :पत्रकारों को कथित गाली देने के मामले में 18 पत्रकारों ने की शिकायत, सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई FIR, अविनाश तिवारी पहले भी कई गंभीर विवादों और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे रहे हैं। इससे पहले उन पर बघेली फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने और अन्य बड़े […]

You May Like

Play sound