पर्यावास भवन में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

भोपाल। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष (कार्यवाहक) डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने 26 जनवरी को पर्यावास भवन परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आयोग कार्यालय एवं परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी तथा शीतकालीन इंटर्नशिप के अंतर्गत प्रशिक्षण ले रहे विधि संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान अंगीकृत हुआ, जिसमें मूलभूत अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी समावेश है। उन्होंने मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा और संविधान निर्माण में महान विभूतियों के योगदान को स्मरण करते हुए संविधान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का आह्वान किया।

 

Next Post

एमसीयू में विदिशा जिले के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

Tue Jan 27 , 2026
भोपाल। विदिशा जिले के कुरवाई स्थित शासकीय सांदीपनि हायर सेकेंडरी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान हिंदी पत्रकारिता के 100 वर्षों […]

You May Like