एमसीयू में विदिशा जिले के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

भोपाल। विदिशा जिले के कुरवाई स्थित शासकीय सांदीपनि हायर सेकेंडरी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान हिंदी पत्रकारिता के 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित प्रमुख समाचार पत्रों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें जलियांवाला बाग, भगत सिंह की शहादत और 15 अगस्त 1947 जैसे ऐतिहासिक घटनाक्रमों का दुर्लभ कवरेज देखा गया। विद्यार्थियों ने दादा माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा, स्वामी विवेकानंद के 45 फीट ऊंचे चित्र और कार्टून प्रदर्शनी की सराहना की। साथ ही पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, विज्ञापन, जनसंपर्क, कंप्यूटर अनुप्रयोग और रिसर्च में करियर संभावनाओं की जानकारी ली। मीडिया स्टूडियो, पुस्तकालय भ्रमण और काव्य की कक्षा ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

 

Next Post

कचारगढ़ गुफा के दर्शन के लिए साइकिल से निकला श्रद्धालुओं का जत्था

Tue Jan 27 , 2026
सोहागपुर। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में स्थित पवित्र कचारगढ़ गुफा दर्शनों के लिए सोहागपुर से श्रद्धालुओं का जत्था साइकिल से रवाना हुआ। रवाना होने से पहले नगर के पेट्रोल पंप चौराहे पर श्रद्धालुओं का नागरिको ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान ग्राम पंचायत नयागांव के सरपंच प्रतिनिधि दीपक रघुवंशी […]

You May Like