लापरवाही करने वालों के बदले जायेगें विभाग – महापौर

जबलपुर: महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान महापौर श्री अन्नू ने राजस्व अमले को दो टूक शब्दों में कहा कि नगर निगम शहर विकास और नागरिकों को राहत देने वाली संस्था है। नगर निगम नागरिकों को सुविधाए प्रदान करती है। इसलिए आप सभी लोग करों की गणना और करों की वसूली की प्रक्रिया को और अधिक सरलीकरण के साथ पारदर्शी रखना चाहिए, ताकि करदाताओं को भी सारी चीजें समझ आए।

महापौर ने निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर सही-सही जानकारी एकत्रित कर करदाताओं से सम्पर्क कर शहर विकास के लिए करों की राशि निगम में जमा करने प्रेरित करें। महापौर ने सभी को यह भी निर्देशित किया कि 60 दिन के अंदर बकाया समस्त करों की राशि शहर विकास के लिए निगम कोष में जमा कराएॅं।

उन्होंने यह भी हिदायत दी कि वसूली के कार्यो में कोई लापरवाही करता है तो संबंधितों को राजस्व विभाग से अलग करके दूसरे विभागों में पदस्थ किया जायेगा और उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जायेगी। समीक्षा बैठक में राजस्व प्रभारी एवं एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, एवं अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर सहित सभी राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

Next Post

यूक्रेन को मास्को को निशाना नहीं बनाना चाहिए-ट्रम्प

Wed Jul 16 , 2025
वाशिंगटन 16 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन को मास्को को निशाना नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने यह बात एक रिपोर्ट के बाद कही जिसमें कहा गया है कि श्री ट्रम्प ने कीव को रूसी क्षेत्र में बड़े हमले करने के लिए उकसाया था। मीडिया […]

You May Like