यूक्रेन को मास्को को निशाना नहीं बनाना चाहिए-ट्रम्प

वाशिंगटन 16 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन को मास्को को निशाना नहीं बनाना चाहिए।

उन्होंने यह बात एक रिपोर्ट के बाद कही जिसमें कहा गया है कि श्री ट्रम्प ने कीव को रूसी क्षेत्र में बड़े हमले करने के लिए उकसाया था।

मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी है।

रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में पत्रकारों ने जब श्री ट्रम्प से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को मास्को को निशाना बनाना चाहिए, तो उन्होंने कहा, “नहीं, उन्हें मास्को को निशाना नहीं बनाना चाहिए।”

अमेरिका के यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें भेजने के सवाल पर श्री ट्रम्प ने कहा “नहीं, हम ऐसा करने पर विचार नहीं कर रहे हैं।”

श्री ट्रम्प ने यह पूछे जाने पर कि क्या वह यूक्रेन के पक्ष में हैं, उन्होंने कहा कि वह किसी के पक्ष में नहीं हैं।

 

Next Post

जर्जर मकान की शिकायत करने पर दंपत्ति पर हमला

Wed Jul 16 , 2025
जबलपुर: शासकीय भूमि पर कब्जा कर बना मकान जर्जर होने पर पर पड़ोसी ने इसकी शिकायत नगर निगम में कर दी, जिससे बौखालाए बदमाशों ने पति-पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। पीडि़ता ने मामले की शिकायत गढ़ा थाने में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते […]

You May Like