जर्जर मकान की शिकायत करने पर दंपत्ति पर हमला

जबलपुर: शासकीय भूमि पर कब्जा कर बना मकान जर्जर होने पर पर पड़ोसी ने इसकी शिकायत नगर निगम में कर दी, जिससे बौखालाए बदमाशों ने पति-पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। पीडि़ता ने मामले की शिकायत गढ़ा थाने में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते पीडि़ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय मेें शिकायत लेकर पहुंची।

शिकायतकर्ता सीमा श्रीवास्तव पति रीतेश श्रीवास्तव निवासी मदन महल इन्द्रावस्ती, भारत कालोनी, थाना गढ़ा ने बताया कि पड़ोसी जयसोनी (छोटू) पिता मंगल सोनी, एवं आयुष सोनी चिंता मनोज सोनी निवासी बदनपुर गुप्तेश्वर जबलपुर द्वारा भारत कालोनी इन्द्रावस्ती की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किये है जो मकान जर्जर अवस्था में है.

और गिरने की स्थिति में है, जिससे परिवार को जान-माल की क्षति हो सकती है, जिसकी शिकायत हमने नगर निगम में की थी। जिसको लेकर जय सोनी उर्फ छोटू एवं आयुष सोनी ने 11 जुलाई को उसके व पति के साथ मारपीट कर डंडे से हमला कर चोट पहुंचा दी, जिसकी शिकायत गढ़ा थाने में की है लेकिन पुलिस द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Next Post

60 दिन बाद प्रभावी होगा क्लीनिकों के पंजीयन का निरस्तीकरण आदेश

Wed Jul 16 , 2025
जबलपुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा डॉ राहुल अग्रवाल एवं डॉ आकाश जैन द्वारा संचालित क्लीनिकों के पंजीयन को निरस्त करने का जारी किया गया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू न होकर साठ दिनों की अवधि के बाद नेशनल मेडिकल काउंसिल द्वारा पारित आदेश के अनुसार प्रभावशील होगा। मुख्य […]

You May Like