चंगेरा मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम, छप्परों के नीचे व्यापारियों का कब्जा 

नीमच। शहर की चंगेरा मंडी में व्यापारियों की मनमानी के चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि मंडी के शेड पर व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है, जिससे किसानों को अपनी उपज खुले में रखने को मजबूर होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, व्यापारियों द्वारा मंडी के छप्परों के नीचे गेहूं की थप्पियां जमा कर ली गई हैं, जबकि किसानों का अनाज बाहर खुले में पड़ा रहता है। इससे मौसम की मार और नुकसान का खतरा बना रहता है।

रायड़ा मंडी में पहुंचे किसानों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि व्यापारियों की मनमानी और शेड पर कब्जे के कारण अन्नदाताओं को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Next Post

श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा, झाकियों ने मोहा मन

Fri Mar 27 , 2026
खरगोन। चैत्र नवरात्र में तिथियों की घट-बढ़ के चलते रामनवमी दो तिथियां में मनाई गई। शुक्रवार को भी शहर में राम जन्मोत्सव का उल्लास छाया रहा। चैत्र नवरात्र में 9 देवियों को विदाई और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राकटेत्सव का उल्लास शहर सहित समूचे अंचल में छाया रहा। सुबह […]

You May Like