श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा, झाकियों ने मोहा मन

खरगोन। चैत्र नवरात्र में तिथियों की घट-बढ़ के चलते रामनवमी दो तिथियां में मनाई गई। शुक्रवार को भी शहर में राम जन्मोत्सव का उल्लास छाया रहा। चैत्र नवरात्र में 9 देवियों को विदाई और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राकटेत्सव का उल्लास शहर सहित समूचे अंचल में छाया रहा। सुबह देवी मंदिरों में जहां हवन.पूजन, पूर्णाहुति हुई तो वही दोपहर बाद श्रीराम मंदिरों में रामलला को पालना झुलाने की होड़ सी मची रही।

शाम 4 बजे श्रीराम जन्मोत्सव समिति गौ रक्षक तालाब चौक के तत्वाधान में श्रीरामजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व हुए पूजन-अर्चन और महाआरती में विधायक बालकृष्ण पाटीदार भी शामिल हुए। इसके बाद झिलमिल झाकियों के कारवें के साथ शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम दरबार, श्री खाटूश्याम सहित देवी- देवताओं की महिमा को प्रदर्शित करने के साथ ही सामाजिक संदेश देने वाली झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस शोभायात्रा में सनातन धर्म के सभी संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर तरफ जयकारे गूंजते रहे, युवाओं के हाथों में भगवा पताकाएं नजर आई। समिति अध्यक्ष अनिल गुप्ता, हरिओम यादव, संरक्षक सतीष राठौर आदि ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल युवा गर्जना से करीब 6 घंटे तक शहर गुंजायमान होता रहा। नयनाभिराम झाकियां, ढोल.ताशे, नगाड़े, बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे की धून पर बज रहे भक्ति गीतों में लीन होकर युवा रास्तेभर थिरकते रहे।

उक्त यात्रा मणी चौक से शुरु होकर तालाब चौक, गुरुवा दरवाजा, झंडा चौक, सराफा बाजार, पोस्ट ऑफिस, श्रीकृष्ण टॉकिज होते हुए श्रीराम धर्मशाला स्थित मंदिर पहुंची। यहां महाआरती के बाद प्रसादी वितरण कर शोभायात्रा को विराम दिया गया। जोश से भरे युवाओं ने यहां हिंदु धर्म के आराध्य देव श्रीराम की महाआरती की। यात्रा को लेकर शहरवासियों में उत्सवी माहौल रहा। जिस-जिस मार्ग से गुजरी वहां स्वल्पाहार सहित शरबत और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

Next Post

शहर के श्रीराम एवं श्रीकृष्ण मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

Fri Mar 27 , 2026
झाबुआ। शहर के श्रीराम एवं श्रीकृष्ण मंदिरों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव 27 मार्च, शुक्रवार को धूमधाम से एवं हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। दोपहर ठीक 12 बजे महाआरती का आयोजन हुआ। पश्चात् विशेष प्रसादी का […]

You May Like

मनोरंजन