विंध्य में हवाई सुविधा का विस्तार, सतना एयरपोर्ट से शुरू हुई नई उड़ान

सतना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण किया, जो जम्बूरी मैदान भोपाल में आयोजित लोकमाता अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के अवसर पर हुआ। इस मौके पर सतना में आयोजित कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि उड़ान योजना के तहत देश में एयरपोर्ट की संख्या 400 तक पहुंचेगी। उन्होंने सतना एयरपोर्ट को जन आकांक्षाओं और विकास का प्रतीक बताया।

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने इसे महिला सशक्तिकरण वर्ष की ऐतिहासिक सौगात बताया। सांसद गणेश सिंह ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि सतना जैसे औद्योगिक जिले को हवाई नक्शे में स्थान मिलना गौरव की बात है। उन्होंने एयरपोर्ट विस्तार और बड़े विमानों के संचालन की जरूरत बताई। महापौर योगेश ताम्रकार ने किराया और समय निर्धारण को लेकर सुझाव दिए। कार्यक्रम में पहली उड़ान भरने वाली महिला यात्रियों को बोर्डिंग पास देकर सम्मानित किया गया। सतना से भोपाल और इंदौर के लिए कनेक्टिविटी अब सुलभ होगी। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट की नाइट लैंडिंग सुविधा और रनवे विस्तार को लेकर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Next Post

दूधतालाई अतिक्रमण हटाया गया, 19 मकानों को तीन जेसीबी से तोड़ा

Sat May 31 , 2025
खंडवा। अमृत 2.0 योजना के तहत दूधतालाई जलाशय पुनर्जीवन कार्य के लिए प्रशासन ने शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तीन जेसीबी मशीनों से 19 अवैध मकान तोड़े गए। प्रभावितों को वैकल्पिक आवास देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्रवाई में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। Facebook Share […]

You May Like