द पैराडाइज टीम ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स को किया अप्रोच

मुंबई, 30 अक्टूबर (वार्ता) नेचुरल स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज की टीम ने हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स को प्रेज़ेंटर बनने का ऑफर दिया है।
फिल्म द पैराडाइज का पहला लुक आने के बाद से ही खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में दसरा जैसी बड़ी हिट देने वाले श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी यह फिल्म जल्दी ही भारत की सबसे ज़्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। यह फिल्म नेचुरल स्टार नानी और श्रीकांत ओडेला की एक और बड़ी कोलैबोरेशन है, जिन्होंने साथ में दसरा जैसी ब्लॉकबस्टर दी थी। अब ताज़ा अपडेट के मुताबिक, फिल्म की टीम ने हॉलीवुड सुपरस्टार रयान रेनॉल्ड्स को बतौर प्रेज़ेंटर जुड़ने का ऑफर दिया है।
निर्माता एसएलवी सिनेमा और उनकी टीम पिछले तीन महीनों से रयान की टीम से बात करने की कोशिश कर रही थी। आखिरकार पिछले दो हफ्तों में उनका संपर्क हुआ है और अब इस पर चर्चा चल रही है। यदि रयान रेनॉल्ड्स द पैराडाइज के प्रेज़ेंटर के रूप में जुड़ते हैं, तो ये वाकई एक जादुई पल होगा। रयान ने डेडपूल फ्रैंचाइज़ी, फ्री गाय, रेड नोटिस और कई हिट फिल्मों में शानदार काम किया है।
द पैराडाइज़ को एसएलवी सिनेमाज़ ने प्रोड्यूस किया है, जिसके हेड सुधाकर चेरुकुरी हैं। यह फिल्म 26 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी और आठ भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में दिखाई जाएगी।

Next Post

सोनाक्षी सिन्हा का ‘धन पिशाचिनी’ लुक तीन महीने की रिसर्च का नतीजा : प्रेरणा अरोड़ा

Thu Oct 30 , 2025
मुंबई, 30 अक्टूबर (वार्ता) फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा का ‘धन पिशाचिनी’ लुक तीन महीने की रिसर्च का नतीजा है। फिल्म ‘जटाधारा’ के साथ सोनाक्षी सिन्हा स्क्रीन पर अब तक दिखाई गई सबसे रहस्यमयी और दिव्य मिथकीय शक्तियों में से एक ‘धन पिशाचिनी’ को जीवंत […]

You May Like

मनोरंजन