नर्मदा प्राकट्योत्सव पर गौरीघाट में आतिशबाजी, दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर: प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद नर्मदा प्राकट्योत्सव पर गौरीघाट में आतिशबाजी करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा गौरीघाट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। न्यायालय तहसीलदार गोरखपुर कार्यालय के सूचना पत्र पर दर्ज की गई इस एफआई आर में पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 एवं 228 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

ज्ञात हो कि अपर जिला दंडाधिकारी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर नर्मदा प्राकट्योत्सव के दौरान गौरीघाट सहित आस-पास के सभी नर्मदा तटों पर 3 से5 फरवरी तक आतिशबाजी करने और पटाखों के उपयोग पर पूर्णत: रोक लगा दी गई थी। इसके बावजूद इस आदेश का उल्लंघन करते हुए कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गौरीघाट में नर्मदा तट पर 4 फरवरी की रात 8 बजे से 12 बजे तक आतिशबाजी की गई थी और इस वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति को खतरा पैदा हो गया था।

Next Post

रामवन मेले में कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Fri Feb 7 , 2025
सतना :सतना जिले के प्रसिद्ध स्थल रामवन में प्रतिवर्ष के अनुसार बसंत पंचमी के अवसर पर पांच दिवसीय रामवन बसन्तोत्सव मेले का आयोजन चल रहा है। मेला समिति रामवन के क्रीडा प्रभारी केके सिंह ने बताया गुरूवार के बालक और बालिका वर्ग के बीच कबड्डी खेल स्पर्धा आयोजित की गई। […]

You May Like