रामवन मेले में कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

सतना :सतना जिले के प्रसिद्ध स्थल रामवन में प्रतिवर्ष के अनुसार बसंत पंचमी के अवसर पर पांच दिवसीय रामवन बसन्तोत्सव मेले का आयोजन चल रहा है। मेला समिति रामवन के क्रीडा प्रभारी केके सिंह ने बताया गुरूवार के बालक और बालिका वर्ग के बीच कबड्डी खेल स्पर्धा आयोजित की गई। कबड्डी स्पर्धा में बालिका वर्ग का मैच सतना एवं मतहा टीम के बीच खेला गया। इसमें सतना कबडडी की टीम विजयी रही। इसी प्रकार पुरूष वर्ग की कबड्डी स्पर्धा का क्वार्टर फाइनल मैच बिहरा टीम एवं रामवन एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें रामवन एकेडमी विजयी रही। दूसरे कबडडी मैच में जनार्दनपुर एवं मढी टीम के बीच खेला गया।

जिसमें मढी टीम विजयी रही। तीसरे कबडडी मैच में सोहावल एवं गाडा टीम के बीच खेला गया। जिसमें गाडा टीम विजयी रही। चौथे कबडडी मैच में डिलौरा एवं बंदरहा टीम के बीच खेला गया। जिसमें बंदरहा कबडडी की टीम विजयी रही। कबडडी स्पर्धा 7 फरवरी को विजेता टीम के मध्य सेमीफाइनल आयोजित किया जायेगा। इसके बाद सेमीफाइनल में विजयी टीमों के बीच फाइनल खेला जायेगा। साथ ही मेले के स्पर्धा क्रीडा का समापन भी इसी दिन होगा। सभी मैच 12 से प्रारंभ करायें जायेंगे।

कार्यक्रम में सरपंच मतहा मनीषा सिंह, रामपुर थाना टीआई संदीप चतुर्वेदी, पूर्व जनपद अध्यक्ष बाबूलाल सिंह, रामपुर बघेलान ब्लाक कोआर्डिनेटर खेल ज्योति एवं गणमान्य नागरिक एवं क्रीडा कमेटी तथा खेल प्रेमियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में सागर का बधाई डांस, नवरता डांस, बरेदी डांस की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, पूर्व जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत रामपुर बघेलान बाबूलाल सिंह एवं एसडीएम आरएन खरे भी उपस्थित रहे

Next Post

घर से लापता नाबालिका को मोरवा पुलिस ने ढूंढ निकाला

Fri Feb 7 , 2025
अपहरण कर दुराचार करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार सिंगरौली :बीते माह 28 जनवरी को मोरवा थाना क्षेत्र के जगमोरवा से लापता 16 वर्षीय नाबालिका को अंतत: मोरवा पुलिस में ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार के इनाम भी घोषित किया गया […]

You May Like