RDVV सहायक कुलसचिव की स्थानातंरण को चुनौती की याचिका खारिज

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की सहायक कुलसचिव सुनीता देवड़ी की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपने स्थानांतरण को चुनौती दी थी। जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने कहा कि नियमानुसार स्थानांतरण आदेश याचिकाकर्ता की सेवानिवृत्ति से एक वर्ष से अधिक से पूर्व जारी किया गया है। मामले में एकलपीठ ने कहा कि प्रशासकीय आवश्यकता के चलते स्थानांतरण किया जा सकता है। याचिकाकर्ता एक वरिष्ठ अधिकारी हैं जिन्होंने लगभग 39 वर्षों की सेवा की है। पंडित एसएन शुक्ला विश्व विद्यालय शहडोल अपेक्षाकृत नया राज्य विश्वविद्यालय है। याचिकाकर्ता का अनुभव उक्त विश्वविद्यालय के लिए उपयोगी होगा जो अपने अस्तित्व के प्रारंभिक चरण में है।

 

Next Post

पत्नी ही कातिल: पति की हत्या कर तालाब में फेंकी थी लाश

Sat Jun 21 , 2025
जबलपुर। अधारताल तालाब में 17 जून को एक युवक की तालाब में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कातिल कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी निकली। जिसने हत्या करने के साक्ष्य छिपाने के लिए लाश को तालाब में फेंका था। मर्ग जांच में खुलासा होने के […]

You May Like