बुजुर्गों की राह होगी आसान: भिंड में निःशुल्क व्हीलचेयर और सहायक उपकरणों के लिए उमड़े जरूरतमंद

भिंड: भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (ALIMCO), भारत सरकार का मिनी रत्न सार्वजनिक उपक्रम, द्वारा भिंड में आयोजित शिविर में लगभग ढाई सौ आवेदन प्राप्त हुए।
इस शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों एवं महिलाओं को कमर बेल्ट, गर्म पट्टी, व्हीलचेयर, छड़ी आदि सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

यह सहायता विशेष रूप से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले बुजुर्गों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को दैनिक जीवन में सहूलियत प्रदान करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग करना है।

Next Post

शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

Wed Feb 18 , 2026
उज्जैन: संभागायुक्त ने शाजापुर जिले के जिला आबकारी अधिकारी को गंभीर लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार संभागायुक्त आशीष सिंह ने शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को पदीय कर्तव्यों एवं शासकीय कार्यों के संपादन में गंभीर लापरवाही बरतने पर मध्यप्रदेश […]

You May Like